रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रक की चपेट में आने से 27 वर्षीय युवती लंकाना तान्या रेड्डी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार तेज थी और युवती अचानक उसकी चपेट में आ गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद इलाके में कुछ समय के लिए ट्रैफिक बाधित रहा। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। Post Views: 362 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में प्री मानसून की एक्टिविटी तेज! आज भी तेज आंधी के साथ होगी बारिश… Chaaval Mahotsav : आज से शुरू होगा चावल महोत्सव, 81 लाख राशनकार्डधारियों को मिलेगा तीन माह का चावल एकमुश्त…