आरोपी ने दीवार पर लिखी अश्लील बातें पुलिस ने सिखाया सबक भेजा जेल सरगुजा/ लखनपुर – दिनेश बारी 13/09/24 – लज्जा भंग करने के आशय से गृह अतिचार कर बेइज्जती करने की नीयत से छेड़छाड़ कर बदनाम करने के मामले में सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर की गई वैधानिक कार्यवाही, महिला सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही लखनपुर थाना क्षेत्र की प्रार्थिया ने दिनांक 12/09/24 कों थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मोहनपुर निवासी रिकेश पैकरा द्वारा वर्ष 23 के मार्च महीने में प्रार्थिया का पीछा कर बुरी नीयत से प्रार्थिया के घर में घुसकर हाथ बाह पकड़कर छेड़छाड़ करते हुए निर्वस्त्र करने का प्रयास किया गया था, प्रार्थिया की चाची द्वारा मौक़े पर बीच बचाव किया गया था एवं आरोपी द्वारा लगातार प्रार्थिया के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ किया जा रहा था, इसी दौरान घटना दिनांक 07/09/24 कों आरोपी रिकेश प्रार्थिया के घर के दीवाल पर अश्लील बातो कों लिखकर प्रार्थिया कों बदनाम कर रहा हैं, मामले में प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध क्रमांक 222/24 धारा 74, 75, 76, 77, 78(2), 356(2), 332(सी) बी. एन. एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा मामले में घटनास्थल निरीक्षण कर गवाहों का कथन लेख कर मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास में मामले के आरोपी रिकेश कुमार पैकरा उम्र 26 वर्ष ग्राम मोहनपुर थाना लखनपुर को गिरफ्तार कर नाययिक अभिरक्षा में भेज दिया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक नेतराम, आरक्षक जानकी प्रसाद राजवाड़े, बन्दे केरकेट्टा, राकेश यादव शामिल रहे। Post Views: 660 Please Share With Your Friends Also Post navigation बच्चों में पोषण की सही स्थिति और कुपोषण विषय पर जनजागरूकता वजन त्यौहार का उद्देश्य डॉक्टरों के नहीं मिलने पर लोगों ने पीएचसी सलका में सामान उठापटक कर निकाला गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल