रायपुर। गर्मी से झुलसते प्रदेशवासियों को शनिवार दोपहर अचानक मौसम के बदले मिजाज ने राहत तो दी, लेकिन इसके साथ ही कई परेशानियां भी बढ़ गई। दोपहर में तेज धूप और उमस से लोग बेहाल थे, तभी अचानक आसमान में काले बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। देखते ही देखते प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, महासमुंद सहित कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके साथ जोरदार आकाशीय बिजली भी गिरी। बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को गर्मी से राहत तो दे दी लेकिन आंधी तूफान और बारिश ने मुसीबत बढ़ा दी। बता दें कि मौसम विभाग ने अगले 3 घंटों में तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश होने की संभावना जताई थी, इसके साथ ही प्रदेश के 26 जिलों के लिए रेड और औरेंज अलर्ट जारी किया था। इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ के सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, धमतरी और गरियाबंद के कुछ स्थानों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने का अलर्वट जारी किया गया था। Post Views: 347 Please Share With Your Friends Also Post navigation खुद को गृहमंत्री का PA बताकर रेत घाट के मैनेजर को दी धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार शिक्षक परिवार उदयपुर ने दी सहायक शिक्षक स्व. ब्रह्मानंद दास जी को श्रद्धांजलि