सीतापुर, 03 अक्टूबर 2024: मैनपाट विकासखंड के तराई क्षेत्र स्थित शासकीय हाई स्कूल कतकालो में व्याख्याता के पद पर कार्यरत श्रीमती अंजना कुजूर को सरगुजा कलेक्टर ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो का निज सहायक नियुक्त किया है। श्रीमती अंजना कुजूर आदिवासी समाज से हैं और इस नियुक्ति के साथ अब वह विधायक रामकुमार टोप्पो के निज सहायक के रूप में कार्यभार संभालेंगी। इससे पहले सीतापुर विधायक के लिए कोई निज सहायक नियुक्त नहीं किया गया था। कलेक्टर सरगुजा द्वारा आज इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। श्रीमती अंजना कुजूर का शैक्षिक अनुभव और समाज से जुड़ाव उन्हें इस नई भूमिका में मददगार साबित होगा। Post Views: 759 Please Share With Your Friends Also Post navigation मुख्यमंत्री का बलरामपुर दौरा: 196.94 करोड़ रुपये की सौगात बिग ब्रेकिंग – अवैध लकड़ी परिवहन में शामिल टाटा वेंचर वाहन जप्त