अंबिकापुर/लखनपुर : लखनपुर में जल संवर्धन एवं जल संरक्षण को लेकर हमर गांव हमर पानी महाअभियान के तहत ३१ मई २०२५ तक सभी ग्राम पंचायतों में संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत जल शपथ, जल सभा, जन जागरूकता रैली तथा श्रमदान जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। विगत दिनों ग्राम पंचायत पुटा में पंचायत स्तरीय वृहद श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन ने मिलकर श्रमदान किया और जल संरक्षण की दिशा में अपना सक्रिय योगदान दिया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम में जनपद सी ई ओ वेदप्रकाश पांडेय ने सभी ग्रामीणों से जल प्रबंधन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। जल बचाने की जिम्मेदारी समाज के हर व्यक्ति की है। जल बचाने के लिए जनसहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि, आप स्वयं के साथ-साथ अपने परिवार और सगे-संबंधियों को भी जल संरक्षण के लिए प्रेरित करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से बचाया जा सके। हमर गांव हमर पानी महाअभियान क्षेत्र में जल चेतना जगाने और सामूहिक सहभागिता से जल स्रोतों के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा है। Post Views: 219 Please Share With Your Friends Also Post navigation विधायक राजेश अग्रवाल ने 12 लाख रुपए के पंचायत भवन निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन ग्राम बेलदगी में लड़का पक्ष वालों ने लड़की पक्ष वालों के साथ गाली गलौज कर किया मारपीट रिपोर्ट दर्ज