महिला ने अपने होने वाले दमाद से रचा ली शादी, पहली नजर में हो गया था प्यार, बेटी बोली- मां ने ठीक किया

महिला ने अपने होने वाले दमाद से रचा ली शादी, पहली नजर में हो गया था प्यार, बेटी बोली- मां ने ठीक किया

शाहजहांपुर : उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के सास अपने से आधी उम्र के होने वाले दामाद से शादी रचा ली। जब महिला वापस लौटी तो गांव वाले हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि महिला अपने होने वाले दमाद को देखने के बहाने घर से निकली हुई थी। फिलहाल अब इस शादी की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला शाहजहांपुर की कलान तहसील के परौर थाना क्षेत्र के देवकली गांव का है। यहां की रहने वाली महिला के पति का तीन साल निधन हो गया था। अपनी बेटी की शादी तय करने के बाद महिला की फोन पर दामाद से बातचीत होने लगी। बातचीत जल्द ही प्यार में बदल गई। दोनों ने गांव के ही मंदिर में सात फेरे लिए। हैरान करने वाली बात यह रही कि बेटी ने मां का साथ दिया। दोनों को नए जीवन की शुभकुमानाएं दीं।

मिली जानकारी के अनुसार महिला घंटों फोन पर बात करती थी तो बेटी को शक हुआ। वह अपनी मां पर निगाह रखने लगी। फिर उसे पता चला कि उसकी मां उसी युवक से बातें करती है, जिससे शादी होने वाली है। बेटी ने युवक को फोन लगाया तो वह टालमटोल करने लगा लेकिन युवती की मां ने स्वीकार कर लिया कि उन दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!