अंबिकापुर। लुंड्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक युवक ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मामला लुंड्रा थाने में दर्ज कराया गया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है। Post Views: 356 Please Share With Your Friends Also Post navigation पिता ने सोए बेटे को फावड़ा से मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पिता गिरफ्तार पाली गैंगवार में ट्रांसपोर्टर की मौत: थाना प्रभारी लाइन अटैच, 8-9 आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण…