सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज सुबह एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकरा गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 1 महिला गंभीर रूप से बीमार हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को तत्काल अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर तीराहे पर घटी. हादसा इतना भयंकर था कि बोलेरो के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि घायल महिला का इलाज अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज में जारी है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. Post Views: 399 Please Share With Your Friends Also Post navigation पिकनिक मनाने गई युवती दरिंदगी, बंधक बनाकर रेप करने वाले अरेस्ट शिक्षित बेरोजगारों के लिए 10 मार्च को होगा जॉब फेयर का आयोजन, जानिए डिटेल्स…