ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक में सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत महेशपुर से अमगसी जाने के दौरान हुआ हादसा

उदयपुर/रिपोर्टर क्रांति कुमार रावत : विकास खंड उदयपुर के केदमा जाने वाले मार्ग पर ग्राम जजगी में हुआ दुर्घटना आज सुबह 10 बजे करीब विकास खंड उदयपुर के ग्राम जजगी में केदमा जाने वाले मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार बाइक सहित सड़क किनारे जा गिरे। दुर्घटना में बाइक सवार बुजुर्ग शक्लु राम के पैर और सिर में गंभीर चोट आई 112 की टीम द्वारा साधन की व्यवस्था बनाकर तत्काल सीएचसी उदयपुर लाया गया परंतु बुजुर्ग शक्लु राम को बचाया नहीं जा सका और उसकी मौत हो गई। सूचना पर उदयपुर पुलिस मौके पर उपस्थित होकर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही जारी है। अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलाश जारी है।

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!