छत्तीसगढ़ में फर्जी मार्कशीट के सहारे नौकरी, स्कूल संचालक की बेटी गिरफ्तार… बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ में फर्जी अंक सूची के जरिए नौकरी करने के मामले में पुलिस की टीम ने आज एक और युवती को गिरफ्तार किया है। यह युवती अजीजी पब्लिक स्कूल के संचालक की बेटी है यह वही स्कूल है जहां से सभी फर्जी अंकसूची तैयार किए गए थे। मामले में पुलिस की टीम ने पहले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था और अब आरोपियों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। शंकरगढ़ में 2024- 25 में आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद की भर्ती निकली थी। यहां विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र में कक्षा आठवीं का फर्जी अंक सूची तैयार कर महिलाएं नौकरी कर रही थी। शिकायत के बाद इस पूरे फर्जी वाड़े का खुलासा हुआ था और धीरे-धीरे पुलिस की टीम ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच अभी जारी है और आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है। Post Views: 178 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : फर्जी अंकसूची के आधार पर आंगनबाड़ी सहायिका पद पर नौकरी पाने का खुलासा पुलिस चार महिलाओं के खिलाफ दर्ज की FIR CG Crime : 13 साल की मासूम से हैवानियत! धमकी देकर दरिंदें ने बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर खुला राज