लोकेशन उदयपुर / रिपोर्टर क्रांति कुमार रावत उदयपुर : सरगुजा जिला अंतर्गत थाना उदयपुर क्षेत्र में चोरों का आतंक चरम पर है। बस स्टैंड स्थित गीता वॉच इलेक्ट्रोनिक दुकान में फिर एक चोरों ने धावा बोला और मोबाइल एसेसीरीज सहित अन्य समानों को चोरी कर ले गए। इसी दुकान में विगत रविवार को चोरों ने लगभग 30 हजार की चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। दो लोगों को पुलिस ने चोरी करते देख दौड़ाया भी परंतु रात के अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर चोर फरार हो गए। उदयपुर में विगत डेढ़ माह में यह पांचवी चोरी है, एक बार डॉग स्क्वाड की मदद भी पुलिस द्वारा ली गई थी परंतु पुलिस के हाथ अब तक खाली है। देखना होगा कब तक उदयपुर पुलिस इन घटनाओं शामिल लोगों को पकड़ती है और चोरी के घटनाओ पर अंकुश लगाती है। Post Views: 532 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG : बेकाबू बाइक नदी में गिरी, दो युवक नदी के तेज बहाव में बहे, एक की मौत दूसरे की रेस्क्यू आपरेशन चलाकर तलाश जारी स्कूलों की समय-सारणी में बदलाव, महीने में इस दिन नहीं लाना होगा बैग, आदेश जारी…