रायपुर। राजधानी रायपुर के शंकर एक्सप्रेस-वे के नाले में एक युवक की संदिग्ध लाश मिली है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्ट्या युवक की हत्या कर शव को फेंकने की आशंका जताई जा रही है.यह मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, मृतक के पास से एक यामाहा मोटरसाइकिल (CG 04 PF 5676) भी बरामद हुई है, जिसे घटनास्थल से पुलिस ने जब्त किया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए FSL और डॉग स्कॉड की टीम को भी मौके पर बुलाया है. वहीं पुलिस ने शव की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की और मृतक की पहचान 25 वर्षीय मेघराज के रूप में की, जो चंपारण का निवासी था. मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की पुष्टि हुई है. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस हत्या के कारणों और मृतक की पहचान की पुष्टि करने की कोशिश कर रही है. Post Views: 338 Please Share With Your Friends Also Post navigation हिटमैन’ के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड…जिसे कोई भी बल्लेबाज अपने नाम नहीं देखना चाहेगा। ईडी एक्शन पर भूपेश बघेल ने बीजेपी पर लगाए कई गंभीर आरोप…ईडी के जरिए ये लोग बदनाम करने की कर रहे साजिश