बलरामपुर। जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां रामानुजगंज में स्थित एक पटाखा गोदाम में आग लग गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 3 बच्चें, एक महिला और एक पुरुष शामिल है। घर को तोड़कर मृतकों के शव को बाहर निकाला गया है। वहीँ इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना सरहदी क्षेत्र गोदरमना में हुई हैं। यहां एक पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण पूरे गोदाम में धुंआ भर गया और इसके कारण दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई। आग लगने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और आग पर काबू पाया है। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने घर की दीवार तोड़कर अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 3 बच्चों, एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई। Post Views: 275 Please Share With Your Friends Also Post navigation प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास से पहले पुलिस का बड़ा एक्शन, 25 संदिग्ध बांग्लादेशी को लिया हिरासत में.. निगम के नवनिर्वाचित सभापति नूतन ठाकुर बीजेपी से निष्कासित..