सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में सरपंच पुत्र की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीण पिछले करीब 9 घंटे से सड़क जाम कर धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन के चलते इलाके में आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

ग्रामीण गिरफ्तारी का विरोध करते हुए कार्रवाई वापस लेने की मांग कर रहे हैं। मौके पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी है।

बताया जा रहा है कि कई ग्रामीण लाठी-डंडों और पारंपरिक हथियारों के साथ प्रदर्शन स्थल पर मौजूद हैं। सुरक्षा के मद्देनजर पांच जिलों की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है और पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

सुबह हुई थी पुलिस-ग्रामीण झड़प
दरअसल, शुक्रवार सुबह एसईसीएल के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण और सर्वे की कार्रवाई के दौरान मदननगर-धरमपुर इलाके में पुलिस और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान हुए पथराव में डीएसपी समेत दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया।

सुबह हुई इसी घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने सरपंच पुत्र की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क जाम कर धरना शुरू कर दिया।

फिलहाल, ग्रामीणों के विरोध को देखते हुए भूमि अधिग्रहण और सर्वे की कार्रवाई रोक दी गई है। प्रशासन का कहना है कि स्थिति को सामान्य बनाने के प्रयास जारी हैं और पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!