राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक वीडियो सामने आया है, जिसमें थाने के भीतर कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी अंकिता शर्मा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसआई और आरक्षक को सस्पेंड कर पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें एक वर्दीधारी कॉन्स्टेबल को 100-100 रुपए के नोट लेते हुए और उन्हें जेब में रखते हुए देखा जा सकता है। वहीं सामने बैठे एएसआई मोबाइल फोन में एक महिला की तस्वीर को जूम कर देखते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दोनों के बीच बातचीत भी हो रही है। जिसमें कोर्ट में चालान पेश करने, समझौते और जमानत जैसे मामलों का जिक्र सामने आया है। थाने के अंदर रिश्वतकांड का वीडियों सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसपी अंकिता शर्मा ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए एएसआई रोहित खूंटे और कॉन्स्टेबल लक्ष्मी शंकर कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एएसआई पर वर्दी में न रहने और पुलिस की छवि धूमिल करने का आरोप है, जबकि कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने के गंभीर आरोप लगे हैं।बताया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही का है, जो पिछले एक सप्ताह के भीतर का बताया जा रहा है। हालांकि पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच अभी जारी है और वीडियो की सत्यता व परिस्थितियों की पुष्टि की जा रही है। Post Views: 46 Please Share With Your Friends Also Post navigation IPL सट्टे पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक, फार्महाउस से हाईटेक रैकेट का भंडाफोड़, 9 गिरफ्तार