कोरबा। कोरबा के रिसदा बस्ती में गुरुवार को उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला और एक युवक को आपत्तिजनक हालत में देखा गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों ने युवक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि युवक अक्सर महिला के घर आता था और इसका विरोध करने पर विवाद और मारपीट की स्थिति बन जाती थी। इससे बस्ती का माहौल खराब होने की बात कही जा रही है। मामले में सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत मिल चुकी है और लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने मौके से युवक की बाइक बरामद कर ली है और उसकी तलाश जारी है। Post Views: 165 Please Share With Your Friends Also Post navigation रेत माफियाओं का खेल ! घाट बंद होने से पहले अवैध भंडारण में जुटे खनन माफिया, सिस्टम की चुप्पी पर उठे सवाल सुशासन शिविर में 40 हजार रुपए की घूस लेते पकड़ाया बाबू, ACB ने रंगेहाथ पकड़ा