रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे से लौटते ही 15 अप्रैल 2026 को मंत्रिपरिषद की अहम बैठक बुला ली है। यह महत्वपूर्ण बैठक राजधानी रायपुर के नया रायपुर स्थित महानदी भवन में सुबह 11:30 बजे मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष एम-5/20 में शुरू होगी। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राज्य सरकार के सभी मंत्री शामिल होंगे। माना जा रहा है की इस बैठक बस्तर रोडमैप को लागू करने की दिशा में राज्य स्तर पर ठोस निर्णय लिए जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक में किसानों के लिए खाद और बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने, सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास योजनाओं को गति देने जैसे मुद्दे एजेंडे में शामिल हो सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री अपने दिल्ली दौरे से जो विजन लेकर लौटे हैं, उसे लागू करने के लिए कुछ सख्त निर्णय ले सकते हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी यह बैठक अहम मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो इसमें आगामी चुनावी रणनीति, संगठन की मजबूती और अन्य राज्यों के चुनावी माहौल पर भी अनौपचारिक चर्चा हो सकती है। Post Views: 46 Please Share With Your Friends Also Post navigation हाइपर क्लब में देर रात मचा बवाल! हाय बोलने पर युवक-युवती आपस में भिड़े… कोरबा में पुलिस कांस्टेबल ने दोस्त की पत्नी पर डाली गंदी निगाह, पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने किया FIR दर्ज