रीवा। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक नाबालिग किशोरी को अगवा कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की हालत को देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है। इस पूरे मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेमी ने युवती को डांटकर भगायामिली जानकारी के अनुसार, किशोरी बीते 19 फरवरी को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अगले ही दिन किशोरी को ढूँढ लिया। पीड़िता की नाजुक हालत को देखते हुए उसे तत्काल गांधी मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका उपचार जारी है। पुलिस पूछताछ में पीड़िता ने जो आपबीती सुनाई, वह दिल दहला देने वाली है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने प्रेमी से मिलने गोविंदगढ़ गई थी, लेकिन उसने डांटकर उसे भगा दिया। ऑटो चालक ने किया दुष्कर्मप्रेमी के डांटने के बाद अकेली और परेशान किशोरी को रास्ते में कान्हा पाण्डेय नाम का एक ऑटो चालक मिला। कान्हा ने अपने दोस्त शुभम यादव को फोन कर बुलाया, जो बोलेरो गाड़ी लेकर पहुँचा। दोनों आरोपी किशोरी को जबरन गाड़ी में बिठाकर ले गए, जहाँ उन्होंने उसे नशीली शराब पिलाई और बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन आरोपी उसे रीवा वापस ले आए और एक कमरे में बंधक बनाकर रखा, जहाँ आरोपी शुभम यादव ने फिर से उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी पुलिस की गिरफ्त मेंसमान थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। Post Views: 107 Please Share With Your Friends Also Post navigation हवस में हैवान बना ससुर! आधी रात घर में घुसकर बहू की हत्या, पुलिस ने ससुर को किया गिरफ्तार… गर्लफ्रेंड के प्राइवेट पार्ट पर सैनिटाइजर डालकर लगा दी आग, फिर बनाया न्यूड वीडियो, बॉयफ्रेंड की हैवानियत जानकर कांप उठेगी रूह