डोंगरगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम अछोली नाला में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का चेहरा किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचला हुआ मिला, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की हालत इतनी गंभीर थी कि पहचान करना भी मुश्किल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाने के साथ आसपास के इलाके की बारीकी से जांच की। पुलिस के मुताबिक मृतिका की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे जांच और पेचीदा हो गई है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि हत्या कहीं और कर शव को अछोली नाला में फेंका गया या वारदात स्थल यही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों और वारदात की प्रकृति पर स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। Post Views: 128 Please Share With Your Friends Also Post navigation NEET कैंडिडेट ने की आत्महत्या, जीआई तार गले में बांधकर दूसरी मंजिल से कूदा, मौके पर पुलिस मौजूद बसव राजू के बाद बड़ा झटका, पोलित ब्यूरो मेंबर देवजी ने 18 साथियों के साथ तेलंगाना में किया सरेंडर