रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भांठागांव स्थित अवधपुरी कॉलोनी में रविवार को नीट अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वो मानसिक दबाव में था। मृतक छात्र की पहचान रायगढ़ जिले के पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है। मामला का है। जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र भांठागांव में किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहा था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्र ने मकान की दूसरी मंजिल से गले में जीआई तार (लोहे का तार) बांधकर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से कुछ सामान जब्त किया गया और कमरे की तलाशी ली गई। परिजनों को दी सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, सुसाइड की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, छात्र पिछले कुछ समय से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी को लेकर मानसिक दबाव में था। Post Views: 127 Please Share With Your Friends Also Post navigation CM साय के निवास पर BJP विधायकों की बैठक, विधानसभा बजट सत्र पर बनेगी रणनीति नाले में महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, चेहरा कुचलकर हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी