कांकेर। कांकेर जिले में प्रेम संबंध का एक दर्दनाक अंत सामने आया है। यहां सामाजिक रिश्तों की मर्यादा और पारिवारिक विरोध के बीच उलझे एक युवक-युवती ने जिंदगी से हार मान ली। रिश्ते में मामा-भांजी होने के कारण परिवार से शादी की अनुमति नहीं मिलने से आहत दोनों ने खेत में कीटनाशक पीकर मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक ये मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मृतकों की पहचान लक्ष्मीपुर के रहने वाले 26 वर्षीय राकेश अचला और जाबेली की रहने वाली 20 साल की कुमारी जगवती बडडे के रूप में की है। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में मामा-भांजी लगते थे। बावजूद इसके दोनों के बीच सालों से प्रेम संबंध था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। 11 मार्च की रात दोनों टेकामेटा के रहने वाले नाथू दुगा के खेत पहुंचे, जहां उन्होंने कीटनाशक पी लिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे दिन 12 मार्च की सुबह ग्रामीण महुआ बीनने के लिए खेतों की तरफ पहुंचे, तो उन्हे दोनों की लाश देखी। दोनों के मुंह से झाग निकल रहा था। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना जाबेली सरपंच कैसियो खलको को दी। सरपंच ने छोटेबेठिया थाना पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर शव पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों शादी करना चाहते थ।लेकिन परिजन इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। जिसके चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया। Post Views: 17 Please Share With Your Friends Also Post navigation घर से 6 साल की मासूम को अगवा कर दो आरोपियों ने की दरिंदगी, नशे की हालत में पार की हैवानियत की हद..