कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। नरहरपुर स्थित शराब दुकान के अहाते में एक युवक की जान उस वक्त बाल-बाल बच गई, जब उसके बिल्कुल पास एक जंगली भालू आ पहुंचा। करीब चार मिनट तक भालू युवक के आसपास मंडराता रहा, लेकिन युवक की सूझबूझ ने उसे मौत के मुंह से बाहर निकाल लिया। जानकारी के अनुसार, युवक शराब दुकान के पास बने अहाते में गहरी नींद में सो रहा था। इसी दौरान जंगल की ओर से एक विशालकाय भालू वहां आ गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि भालू युवक के सिरहाने खड़ा होकर उसे सूंघ रहा है। नींद खुलते ही युवक ने अपने पास भालू को देखा, लेकिन घबराकर भागने की गलती नहीं की। वह बिल्कुल स्थिर लेटा रहा। लगभग चार मिनट तक भालू कभी युवक को सूंघता रहा तो कभी आसपास रखे सामान को उलट-पुलट करता रहा। युवक ने हिलने-डुलने से परहेज किया, जिसके बाद भालू उसे शिकार न समझते हुए वहां से जंगल की ओर लौट गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिहायशी और बाजार क्षेत्र के इतने करीब जंगली भालू की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों ने वन विभाग से इलाके में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।फिलहाल, इस मामले में वन विभाग की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। Post Views: 154 Please Share With Your Friends Also Post navigation चलती बाइक को बना दिया ‘बिस्तर’ युवती ने युवक को गले लगाकर किया ऐसा काम.. घर से 6 साल की मासूम को अगवा कर दो आरोपियों ने की दरिंदगी, नशे की हालत में पार की हैवानियत की हद..