अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। लंबे समय से विभाग की निगरानी में चल रही आशा पांडेय के घर पर छापेमारी के दौरान 28 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए। बरामद इंजेक्शनों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने आशा पांडेय के घर दबिश दी। टीम को देखते ही आरोपी ने नशीले इंजेक्शनों को छिपाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद महिला जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से उसकी कोशिश नाकाम हो गई। इसके बाद तलाशी में कुल 28 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

19 REXOGESIC और 9 AVIL इंजेक्शन बरामद

आबकारी अधिकारियों के मुताबिक, जब्त किए गए इंजेक्शनों में 19 REXOGESIC और 9 AVIL इंजेक्शन शामिल हैं। आरोपी इन इंजेक्शनों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सकी। इसके बाद उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पहले भी ब्राउन शुगर तस्करी में जा चुकी है जेल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आशा पांडेय पहले भी ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। इसी वजह से वह लंबे समय से आबकारी विभाग की निगरानी में थी। विभाग को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

नशे के कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। आबकारी विभाग ने कहा है कि जिले में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!