नई दिल्ली। बॉक्स ऑफिस पर इस समय सिर्फ एक ही नाम गूंज रहा है—धुरंधर: द रिवेंज। फिल्म ने कमाई के मामले में तूफान ला दिया है और 1700 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर हर रिकॉर्ड तोड़ दिया है। भारत ही नहीं, पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी इस फिल्म की जबरदस्त चर्चा है। हालांकि वहां फिल्म बैन है, लेकिन इसके बावजूद लोग इसे देखने के रास्ते तलाश रहे हैं।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में पाकिस्तान के कराची स्थित कुख्यात इलाके ल्यारी और वहां के डॉन रहमान डकैत को जिस अंदाज में दिखाया गया, उससे वहां के लोग भड़क उठे हैं। अब उसी का जवाब देने के लिए पाकिस्तान ने नई फिल्म ‘मेरा ल्यारी’ का ऐलान कर दिया है।

धुरंधर में दिखाया गया कि कैसे हमजा नाम का किरदार ल्यारी पहुंचता है, रहमान डकैत की गैंग में घुसता है और फिर धीरे-धीरे आतंक के पूरे नेटवर्क को खत्म कर देता है। फिल्म में ल्यारी को गैंगवार, डर और अपराध का गढ़ बताया गया, जिसे लेकर पाकिस्तान में नाराजगी देखने को मिली। वहां के कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि ल्यारी की पहचान सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि संस्कृति, संघर्ष और टैलेंट भी है। इसी बहस के बीच ‘मेरा ल्यारी’ को सामने लाया गया है।

बताया जा रहा है कि यह फिल्म ल्यारी की असली तस्वीर दुनिया के सामने रखेगी। फिल्म की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर आयशा ओमर ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ‘मेरा ल्यारी’ का प्रीमियर लंदन के ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में होगा। इसे 2 मई को यूके एशियन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा, जबकि 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसके बाद फिल्म को पाकिस्तान समेत कई देशों में उतारने की तैयारी है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी चर्चा में है। इसमें सोशल मीडिया सेंसेशन दानानीर मोबीन, नायर ऐजाज, अदनान शाह टीपू और समीना मुमताज जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। आयशा ओमर खुद भी इस फिल्म में अभिनय कर रही हैं, जिसे उनका बड़ा डेब्यू माना जा रहा है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या ‘मेरा ल्यारी’, धुरंधर की सुनामी के सामने टिक पाएगी? क्या यह फिल्म सच में ल्यारी की छवि बदल पाएगी या सिर्फ जवाबी हमला बनकर रह जाएगी? और सबसे अहम—धुरंधर ने जिस रहमान डकैत का खौफ दुनिया को दिखाया, क्या ‘मेरा ल्यारी’ उसका दूसरा चेहरा सामने ला पाएगी? बॉक्स ऑफिस और दर्शकों का फैसला अब सबको इंतजार करा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!