अंबिकापुर। सरगुजा जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति पर गे (समलैंगिक) संबंधों में होने और उसे भी अपने कथित गे पार्टनर के साथ संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच कर पति और उसके साथी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उसका एक बच्चा भी है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति एक डेटिंग ऐप के जरिए एक पुरुष के संपर्क में आया और उसके साथ करीबी संबंध बना लिए। कुछ समय बाद पति कथित तौर पर अपनी पत्नी पर भी उस व्यक्ति के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। इतना ही नहीं, पति और उसके साथी द्वारा जान से मारकर नदी में फेंक देने की धमकी भी दी जाती थी। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने गांधीनगर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद महिला के पति और उसके कथित गे पार्टनर के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की। कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांधीनगर थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रकरण संवेदनशील है और सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। इस घटना ने अंबिकापुर में सनसनी फैला दी है और मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। Post Views: 149 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News: दुर्लभ मूर्ति के नाम पर 3 करोड़ की ठगी, बिहार और बनारस से 3 आरोपी गिरफ्तार पूजा पाठ के नाम पर युवती से रेप, नौकरी व अच्छे वैवाहिक रिश्ते के नाम पर लूटी इज्जत