राजनांदगांव। जिले के देवादा मेंटल हास्पिटल में उचार के लिए भर्ती एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात आरोपी द्वारा दूसरे विक्षिप्त की हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सोमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवादा मेंटल हास्पिटल में उपचार हेतु 42 वर्षीय कामता प्रसाद को भर्ती किया गया था। बुधवार – गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात आरोपी ने कामता प्रसाद पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि आरोपी के साथ संघर्ष भी हुआ है। अस्पताल में ही किसी उपचारार्थ मरीज के द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया है। वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम ने मौके प पहुंचकर जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा कि कि अस्पताल में सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। जिसके चलते पुलिस को जांच में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इस मामले में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने कहा कि अस्पताल में भर्ती एक अन्य मरीज के द्वारा घटना कारित किया जाना प्रतीत हो रहा है। घटना को लेकर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

अस्पताल के भीतर यह घटना हुई, उस वार्ड में कुल 18 मरीज मर्ती थे। इनमें से ही किसी एक के द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है। अस्पताल के भीतर हुए इस खूनी संघर्ष को लेकर प्रबंधन पर ही आरोप लगाए जा रहे हैं। वहीं नाराज परिजन के साथ ही लोगों ने मुआवजे को लेकर चक्काजाम भी किया। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने परिजनों को आर्थिक रूप से सहयायता के दृष्टिकोण से 20 लाख रुपए मदद करने का ऐलान भी किया।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!