कोरबा। कोरबा के बांगो क्षेत्र में पदस्थ डायल 112 के एक आरक्षक पर गंभीर आरोप लगने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोपी आरक्षक पर उसी के साथी की पत्नी ने छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरक्षक के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ये पूरा घटनाक्रम सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। पीड़ित महिला ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी आरक्षक दीप नारायण त्रिपाठी का उसके पति के साथ दोस्ती थी। जिसके कारण वह अक्सर उसके घर पर आया करता था।

इस दौरान आरोपी आरक्षक ने उसके साथ अनुचित व्यवहार करते हुए छेड़छाड़ किया। जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गई। पीड़िता ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, जिसके बाद उसने सिविल लाइन थाना पहुंचकर आरोपी आरक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है।

पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। इस पूरे मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने की है। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!