कोरबा। कोरबा में कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल में डीजल टैंकर और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और एक चालक केबिन में फंस गया। घटना के बाद अंबिकापुर-कटघोरा मार्ग पर करीब तीन घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। वहीं इस जाम में पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का काफिला भी फंसा रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को बाहर निकालकर दोनों वाहनों को मार्ग से हटाकर अवरूद्ध मार्ग को बहाल किया गया।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा कटघोरा थाना क्षेत्र के बरपाली स्थित लालघाट के पास हुआ। बताया जा रहा है कि शनिवार की रात डीजल टैंकर अंबिकापुर की ओर से आ रहा था, जबकि ट्रेलर कटघोरा की दिशा में जा रहा था। लालघाट के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए।

इनमें से एक चालक टक्कर के बाद केबिन में बुरी तरह फंस गया थाए जिसे स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।  घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घटना के कारण एनएच-130 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल का काफिला भी जाम में फंस गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को सड़क से हटाया। जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी हैm

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!