रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की मुख्य परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के लिए आज से इंटरव्यू चरण की शुरुआत हो गई है। यह इंटरव्यू 10 नवंबर से 20 नवंबर तक नवा रायपुर स्थित पीएससी कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं। कुल 643 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया है। आयोग के सूत्रों के मुताबिक, 20 नवंबर की देर रात इंटरव्यू परिणाम जारी किए जाएंगे। CGPSC 2024 परीक्षा के तहत राज्य प्रशासनिक सेवा के विभिन्न पदों पर कुल 246 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसमें डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, एक्साइज सब इंस्पेक्टर सहित कुल 17 सेवाओं के पद शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक 90 पद एक्साइज सब इंस्पेक्टर, 21 पद डीएसपी और 7 पद डिप्टी कलेक्टर के लिए आरक्षित हैं। आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के दौरान आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। Post Views: 54 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा को सीएम साय ने किया सम्मानित — सीएम बोले, आपकी सफलता पूरे प्रदेश की सफलता है CG: हीरे की तस्करी, 2.30 लाख के हीरे समेत दो तस्कर गिरफ्तार