रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है | इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत रायपुर-उरकुरा-मांढर सेक्शन में ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के कारण यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः- रद्द होने वाली गाडियां :- 1) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी । 2) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी । 3) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68733 गेवरा रोड -बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी । 4) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी । 5) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 58205 रायपुर- नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर रद्द रहेगी । 6) दिनांक 06 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर रद्द रहेगी । 7) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68701 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी । 8)दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68702 दुर्ग -रायपुर- मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी । (9) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68703 रायपुर-दुर्ग मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी । 10) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाडी संख्या 68704 दुर्ग -रायपुर- मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी । बीच में समाप्त होने वाली गाड़ी:-1) दिनांक 05 अप्रैल 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर को बिलासपुर में ही समाप्त होगी यह गाड़ी बिलासपुर एवं गोंदिया के बीच रद्द रहेगी । 2) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर गोंदिया के स्थान यह गाड़ी बिलासपुर से ही झारसुगुड़ा के लिए रवाना होगी । इसलिए यह गाड़ी गोंदिया एवं बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी । (3) दिनांक 04 अप्रैल, 2026 को गाड़ी संख्या 58217 टिटलागढ़ रायपुर पैसेंजर महासमुंद में समाप्त होगी यह गाड़ी महासमुंद -रायपुर के मध्य रद्द रहेगी। (4) दिनांक 05 अप्रैल, 2026 को गाड़ी संख्या 58218 रायपुर -टिटलागढ़ पैसेंजर रायपुर के स्थान पर महासमुंद से प्रारंभ होगी यह गाड़ी रायपुर -महासमुंद के बीच रद्द रहेगी। रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए ऐसे विकास कार्यों के लिए सहयोग की आशा करती है । Post Views: 16 Please Share With Your Friends Also Post navigation इंस्टाग्राम पर दोस्ती से होटल तक, नाबालिग केस में महिला गिरफ्तार…