CG News: डाॅक्टर की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दलदल से भरे तालाब में जा घुसी, हादसे के बाद मचा हड़कंप..

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दलदल से भरे तालाब में जा घुसी। इस भीषण हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं कार में सवार फिंगेश्वर के जामगांव में पदस्थ सहायक नेत्र अधिकारी डाॅ.नितेश सिन्हा की मौत हो गयी। उधर इस घटना की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग और मृतक के परिवार में मातम व्याप्त है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना राजिम के किरई गांव में घटित हुई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में मृत डाॅ.नितेश सिन्हा मूलतः अभनपुर के केन्द्री गांव के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग फिंगेश्वर के जामगांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र में सहायक नेत्र अधिकारी के रूप में थी। बताया जा रहा है कि बुधवार रात डाॅ.नितेश सिन्हा अपनी कार से फिंगेश्वर से अभनपुर की तरफ रवाना हुए थे।

तभी ग्राम किरई के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ पेड़ को टक्कर मारते हुए दलदल से भरे तालाब में जा गिरी। इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल डाॅ.नितेश सिन्हा को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर लाया गया। आनन फानन में उन्हे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इस घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!