CG: आसमान से मौत बनकर बरसी आकाशीय बिजली, दो साढ़ू भाई समेत तीन की मौत, पसरा मातम

बिलासपुर :- जिले में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिल रहा है, यहां बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। कोटा क्षेत्र में बुधवार शाम मौसम बिगड़ने के बाद बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो साढ़ू भाई शामिल हैं। दोनों बारिश के दौरान खेत में काम कर रहे थे, तभी उनके ऊपर बिजली गिर गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े एक किसान पर भी आकाशीय बिजली गिर गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।ग्राम लखोदना के रहने वाले मन्ना यादव (41) पिता माखन यादव और नवाडीह बेलगहना निवासी उनके साढ़ू कुंजराम यादव (45) पिता गंगाराम यादव बुधवार शाम खेत में काम करने गए थे। दोनों की ससुराल लखोदना में ही है।शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम बदला। घने बादल छाने के साथ तेज गरज-चमक और बारिश शुरू हो गई।

गाज गिरने से 2 साढ़ू भाइयों की मौत

इसी दौरान आसमान में तेज बिजली चमकने लगी। अचानक आकाशीय बिजली दोनों के पास गिरी, जिसकी चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए और खेत में अचेत होकर गिर पड़े। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें देखा तो मौके पर पहुंचे।इसके बाद वाहन की व्यवस्था कर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

मानपुर में पेड़ के नीचे खड़े किसान पर गिरी बिजली

इसी तरह कोटा क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी जागेश्वर जगत (45) बुधवार शाम खेत में मेढ़ बांधने गए थे। उनके साथ गांव का एक अन्य व्यक्ति भी था। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए जागेश्वर खेत के पास एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए।

जबकि उनका साथी खेत में ही काम करता रहा। इसी दौरान तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली पेड़ पर गिरी। इसकी चपेट में आने से जागेश्वर गंभीर रूप से झुलसकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन उन्हें तत्काल कोटा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

लखोदना और मानपुर में हुई घटनाओं की सूचना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। कोटा पुलिस ने लखोदना मामले में पंचनामा कार्रवाई कर दोनों शवों को मरच्यूरी भेज दिया है। वहीं, जागेश्वर के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी में रखवाया गया है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!