CG: बिगड़े मौसम में गरजी बिजली, 3 मजदूरों पर गिरी गाज, एक की मौत, दूसरा गंभीर दुर्ग :- बिगड़े मौसम के बीच गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से तीन मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तीसरा मजदूर भी बिजली की चपेट में आने के बाद थर-थर कांपने लगा। मृतक की पहचान लोरमी निवासी मनोहर यादव के रूप में हुई है। वहीं गंभीर रूप से घायल मजदूर का नाम राहुल निषाद बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि तीनों मजदूर हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन कॉलोनी में काम कर रहे थे। इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना पुलगांव थाना क्षेत्र के महेश कॉलोनी की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। Post Views: 7 Please Share With Your Friends Also Post navigation पुलिस कांस्टेबल की पत्नी और बेटी के हत्याकांड में बड़ा फैसला, मुख्य आरोपी कुलदीप समेत 3 को फांसी चौथे को उम्रकैद की सजा CG: राज्य कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 10 संयुक्त आयुक्तों का तबादला