CG : KTU में अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, 8 छात्रों को छात्रावास से निष्कासित

KTU में अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई, 8 छात्रों को छात्रावास से निष्कासित

रायपुर : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में 31 मई 2025 की रात छात्रावास परिसर में शराब सेवन और छात्राओं के साथ गाली-गलौच की घटना के बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय ने 8 छात्रों को तत्काल प्रभाव से छात्रावास से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई विश्वविद्यालय की छात्रावास नियमावली के खंड 02 और 03 के उल्लंघन के तहत की गई है। निष्कासित छात्रों में एमबीए, बीएससी, और बीएजेएमसी विभागों के विद्यार्थी शामिल हैं।

घटना का विवरण-

31 मई की रात विश्वविद्यालय के छात्रावास में कुछ छात्रों ने शराब का सेवन किया और छात्राओं के साथ गाली-गलौच और अश्लील व्यवहार किया। इस घटना से छात्रावास में रहने वाली छात्राओं में आक्रोश फैल गया। छात्राओं ने तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन को शिकायत दर्ज की, जिसके बाद जांच शुरू हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई की और कुलपति के आदेशानुसार 8 छात्रों को निष्कासित कर दिया।

निष्कासित किए गए छात्रों के नाम और विभाग इस प्रकार हैं:

अंकित वर्मा – MBA HRD (VI सेमेस्टर)
नवीन बघेल – B.Sc (I सेमेस्टर)
सतीश ध्रुव – BAJMC (IV सेमेस्टर)
अजय साहू – BAJMC (II सेमेस्टर)
अंशुल प्रकाश – B.Sc E.M. (IV सेमेस्टर)
सुमन यादव – MBA (IV सेमेस्टर)
शुभम – MBA HRD (IV सेमेस्टर)

Please Share With Your Friends Also

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Comment

error: Content is protected !!