धमतरी। शहर के बांसपारा वार्ड में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देख सदमे में आए पति ने भी उसी फंदे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि वार्डवासियों की सतर्कता से समय रहते फंदा काटकर उसकी जान बचा ली गई। फिलहाल पति का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपारा वार्ड में रहने वाले दंपति ने वर्ष 2024 में प्रेम विवाह किया था। बताया जा रहा है कि महिला का स्वास्थ्य खराब था और उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को दोनों इलाज के सिलसिले में कुरूद स्थित मीरा दातार जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान महिला घर के एक कमरे में गई और फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

परिजन और आसपास के लोगों ने महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी की मौत की खबर सुनकर पति गहरे सदमे में आ गया और उसने भी उसी फंदे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

घटना की जानकारी मिलते ही वार्ड के लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और फंदा काटकर उसे नीचे उतारा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!