कोरबा। कोरबा जिले में ‘सुशासन तिहार‘ शिविर में रिश्वत लेतेे रंगे हाथ गिरफ्तार बीईओं आफिस के बाबू को सस्पेंड कर दिया गया है। आपको बता दे एक शुक्रवार को जिले के पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के तुमान में समाधान शिविर लगाया गया था। जहां एसीबी की टीम ने छामापार कार्रवाई कर सहायक ग्रेड-2 प्रदीप मिश्रा को 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। एसीबी के इस एक्शन के बाद आज डीईओं ने भ्रष्ट कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। जानकारी के मुताबिक रिटायर्ड शिक्षक अमृतलाल बघेल अपनी जीपीएफ पासबुक में एंट्री लगातार बीईओं आफिस के चक्कर लगा रहे थे। आरोप है कार्यालय के सहायक ग्रेड-2 प्रदीप मिश्रा ने काम के एवज में 40 हजार की मांग की थी। परेशान होकर रिटायर्ड शिक्षक ने बिलासपुर एसीबी से इस पूरे मामले की शिकायत की थी। सत्यापन के बाद डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर 29 मई को कोरबा पहुंची थी। जहां तय बात के मुताबिक आरोपी बाबू प्रदीप मिश्रा समाधान शिविर में रिटायर्ड शिक्षक से 40 हजार रूपये की रिश्वत ले रहा था। तभी मौके पर मौजूद एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इस कार्रवाई की जानकारी एसीबी से जिला शिक्षा विभाग को दिये जाने के बाद अब जिला शिक्षाधिकारी ने आरोपी प्रदीप मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। Post Views: 14 Please Share With Your Friends Also Post navigation छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट: कई जिलों में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज बारिश की चेतावनी खेत में बोरी से मिला युवक के टुकड़ों में शव, दुर्गंध से खुला सनसनीखेज हत्याकांड, इलाके में दहशत