CG ब्रेकिंग: हिड़मा के बाद अब टॉप नक्सल कमांडर देवजी के मारे जाने की खबर, 7 नक्सली ढेर सुकमा। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर से बड़ी खबर सामने आ रही है। टॉप नक्सल कमांडर हिड़मा के मारे जाने के ठीक बाद सुरक्षा एजेंसियों को एक और बड़ी सफलता मिलने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि नक्सल संगठन की केंद्रीय समिति (CCM) के सदस्य और कुख्यात नक्सली कमांडर देवजी को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सूत्रों के अनुसार, बुधवार सुबह भी उसी इलाके में फिर से मुठभेड़ हुई, जहां हिड़मा ढेर हुआ था। इस ताज़ा मुठभेड़ में कुल 7 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, जिनमें केंद्रीय समिति सदस्य देवजी भी शामिल बताया जा रहा है।सुरक्षाबलों का इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। अधिकारी जल्द ही आधिकारिक बयान जारी कर सकते हैं। Post Views: 92 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: मारा गया देश का सबसे बड़ा नक्सली माडवी हिड़मा, एक करोड़ का था इनाम, पत्नी भी ढेर CG: फुटबॉल खेलते 12 वर्षीय नाबालिक की हार्ट अटैक से मौत, गांव में पसरा मातम