Anganwadi Recruitment 2025 : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर निकली भर्ती, 21 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन, देखिए डिटेल अंबिकापुर : बाल विकास परियोजना अम्बिकापुर (ग्रामीण) के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंन्द्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका के रिक्त पदों पर आवेदन पत्र 21 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि ग्राम मानिकप्रकाशपुर के आंगनबाड़ी केंन्द्र मानिकप्रकाशपुर एक में कार्यकर्ता के 01 पद एवं ग्राम लब्जी के आंगनबाड़ी केंन्द्र बैगापारा में 01 सहायिका पद पर भर्ती की जानी है। इस हेतु केवल महिला ही आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आयु सीमा आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। अपना आवेदन पत्र परियोजना कार्यालय अम्बिकापुर (ग्रामीण) से प्राप्त कर निर्धारित अंतिम तिथि तक परियोजना कार्यालय (ग्रामीण) में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। Post Views: 290 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैनपाट में बुद्ध प्रतिमा का किया अनावरण, तिब्बती समाज ने परंपरागत तरीके से किया स्वागत, देखें तस्वीरें वियन्नी इंग्लिश मीडियम स्कूल झिरमिटी में शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से संपन्न