CG: अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, दो दिन में 15 वाहन जब्त, 341 प्रकरणों में 1 करोड़ 18 लाख जमा धमतरी: जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है. खनिज विभाग की टीम ने महज दो दिनों में अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर 10 ट्रैक्टर और 05 हाईवा वाहन जब्त किए हैं. कार्रवाई के बाद खनिज कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम लगातार रेत घाटों, परिवहन मार्गों और संवेदनशील इलाकों में वाहनों की जांच कर रही है. इसी अभियान के तहत 6 अक्टूबर को अछोटा, मुड़पार, अमेठी, कलारतराई और दोनर क्षेत्र में जांच के दौरान 6 ट्रैक्टर और 1 हाईवा पकड़ा गया. इसके अगले दिन 7 अक्टूबर को अमेठी, सौंगा और रूद्री क्षेत्र में टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 ट्रैक्टर और 4 हाईवा जब्त किए. पकड़े गए सभी वाहनों को सुरक्षार्थ कलेक्ट्रेट कम्पोजिट बिल्डिंग परिसर में रखा गया है. प्रशासन की इस कार्रवाई में बिना वैध अनुमति रेत उत्खनन और परिवहन के मामलों को पकड़ा गया है. संबंधित प्रकरणों में खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत अर्थदण्ड की कार्रवाई की जा रही है. सितंबर तक 341 प्रकरण, 1.18 करोड़ से ज्यादा जमा जिला खनिज अधिकारी हेमंत चेरपा ने बताया कि विभाग की कार्रवाई केवल दो दिनों तक सीमित नहीं है. 1 अप्रैल से सितंबर 2026 तक 341 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये खनिज मद में जमा कराए गए हैं. उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान अवैध भंडारण, अवैध परिवहन और अवैध खनन के मामलों में वाहन और मशीनरी जब्त की गई है. इसमें ट्रैक्टर, हाईवा और चैन माउंटेन जैसी मशीनों पर भी कार्रवाई शामिल है. खनिज विभाग की टीम लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में जांच कर रही है. Post Views: 9 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG: डायल 112 के आरक्षक ने कंट्रोल रूम में दी जान, ये है पूरा मामला CG: सड़क पर लेटते ही युवक को वाहन ने कुचला, मौके पर मौत, CCTV फुटेज आया सामने