नई दिल्ली। मौसम बदलने पर अक्सर लोगों को गले में खराश की समस्या का सामना करना पड़ता है। गले में खिंचाव, जलन या दर्द जैसी परेशानियों को कम करने के लिए कुछ घरेलू और फायदेमंद उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन करना आपके गले के लिए फायदेमंद है।

शहद का सेवन करें

गले की खराश होने पर शहद का सेवन सबसे असरदार उपाय माना जाता है। शहद में मौजूद औषधीय गुण आपके गले को राहत देते हैं। आप एक चम्मच शहद सीधे खा सकते हैं या इसे हल्के गर्म पानी में मिलाकर पी सकते हैं। ध्यान दें कि इस दौरान खट्टी चीजों से परहेज करें।

मुलेठी का काढ़ा

पुराने समय से मुलेठी को गले की खराश में फायदेमंद माना जाता है। सिंगर्स और वॉइस आर्टिस्ट भी इसे अपने गले के लिए नियमित तौर पर इस्तेमाल करते हैं। मुलेठी का काढ़ा पीने से गले की जलन कम होती है और आवाज़ भी बेहतर बनती है। इसे हल्का गर्म करके पिएं।

हल्दी वाला दूध

हल्दी वाला दूध भी गले के लिए बेहद लाभकारी है। एक गिलास गर्म दूध में आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर पीने से गले की खराश में आराम मिलता है। इसे रात में सोने से पहले लेना सबसे फायदेमंद होता है।

ध्यान रखने योग्य बातें

  • गर्म पेय पदार्थों का सेवन करें।
  • ज्यादा मसालेदार और खट्टी चीजों से बचें।
  • अगर लक्षण लंबे समय तक बने रहें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!