बिलासपुर। शहर के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित लिंगियाडीह इलाके में देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। फ्रिज में हुए धमाके के बाद मकान में भीषण आग लग गई, जिसमें एक बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार देर रात अचानक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद देखते ही देखते घर में आग फैल गई। उस समय घर के अंदर मौजूद 57 वर्षीय जया अग्रवाल आग की चपेट में आ गईं और बुरी तरह झुलस गईं। गंभीर रूप से जलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। धमाके और आग की लपटें देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।

स्थानीय लोगों और दमकल की टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक महिला की जान जा चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि फ्रिज में हुए ब्लास्ट के कारण आग लगी। फिलहाल सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!