प्रदेश में बदलेगा मौसम का मिजाज, रायपुर समेत इन इलाकों में हो सकती है बारिश

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते दो दिनों ने जनता को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दिन भर भीषण गर्मी के बाद शाम को मौसम में बदलाव तो हुआ था, लेकिन बारिश नहीं हुई। दो दिनों से पड़ रही गर्मी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है। लोग एक बार से घर से निकलने से पहले सोच रहे हैं। वहीं लगातार बढ़ रही गर्मी के बीचप्रदेश की जनता के लिए एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आई है।

लोगों की मिल सकती है गर्मी से राहत

दरअसल, मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में आज बारिश होने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में आज दिन भर भीषण गर्मी पड़ने के बाद शाम को मौसम बदलेगा और तेज हवा और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। बारिश होने से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग से मिली जानकारी, राजधानी रायपुर, दुर्ग, भिलाई, कांकेर, सरगुजा, बालोद, बलौदाबाजार और राजनांदगांव समेत अन्य कई जिलों में आज शाम जमकर बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने कल कहा था कि, जून महीने में बारिश में थोड़ी कमी आएगी। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!