पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ गलत टिप्पणी को लेकर लखनपुर अंजुमन गौसिया कमेटी के नेतृत्व में मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में 5 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 2 बजे लखनपुर जमा मस्जिद से पदयात्रा करते हुए लखनपुर थाने पहुंचे। उन्होंने महंत यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 29 सितंबर 2024 को गाजियाबाद के लोहियानगर स्थित हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यति नरसिंहानंद सरस्वती ने पैगंबर मोहम्मद साहब के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए रावण की जगह उन्हें जलाने की विवादास्पद बात कही। इसके पहले भी यति नरसिंहानंद द्वारा मुसलमानों के खिलाफ कई बार भड़काऊ बयान दिए गए हैं। उनके इन बयानों को जानबूझकर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और देश में अराजकता फैलाने का प्रयास माना जा रहा है।

अंजुमन गौसिया कमेटी के नेतृत्व में आक्रोशित मुस्लिम समुदाय ने लखनपुर थाने में पहुंचकर यति नरसिंहानंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!