महिला फैन के पोस्टर ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका- “RCB नहीं जीती तो पति को दे दूंगी तलाक” स्पोर्ट्स डेस्क : IPL 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। सीजन 18 के प्लेऑफ मुकाबले अब निर्णायक मोड़ पर हैं, और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 9 साल बाद फाइनल में धमाकेदार एंट्री कर ली है। गुरुवार को हुए पहले क्वालिफायर में RCB ने पंजाब किंग्स को हराकर सीधा फाइनल का टिकट कटा लिया। लेकिन इस मैच से ज्यादा चर्चा एक खास महिला फैन के पोस्टर की हो रही है, जिसने पूरे सोशल मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ RCB के आखिरी लीग मुकाबले के दौरान इकाना स्टेडियम में इस महिला फैन ने एक मज़ेदार और चौंकाने वाला पोस्टर दिखाया, जिस पर लिखा था—“RCB अगर फाइनल नहीं जीती तो मैं अपने पति को तलाक दे दूंगी!” यह पोस्टर न सिर्फ वायरल हुआ, बल्कि RCB की फैनबेस की दीवानगी को भी बयां कर गया। कई फैंस ने इस पोस्टर पर मज़ेदार प्रतिक्रियाएं दीं और कहा कि अब RCB के कंधों पर सिर्फ ट्रॉफी जीतने की नहीं, बल्कि एक “शादी बचाने” की भी जिम्मेदारी है। कुछ लोगों ने इसे एक सोची-समझी पब्लिसिटी स्टंट बताया, लेकिन महिला फैन की भावनाएं क्रिकेट के प्रति उनकी जबरदस्त लगन को जाहिर करती हैं। Post Views: 222 Please Share With Your Friends Also Post navigation BIG : एशिया कप में नहीं खेलेगी टीम इंडिया, भारत सरकार के लगातार संपर्क में है BCCI RCB vs PBKS Final IPL Match : आरसीबी ने जीता आईपीएल 2025 का फाइनल, पंजाब को 6 रनों से हराया