लखनपुर/दिनेश बारी, 05/10/2024 सरगुजा जिले के लखनपुर और उदयपुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती क्षेत्रों जजगा, जजगी, कवलगिरी, चैनपुर, तराजू, मोहनपुर, जमगला, लटोरी, कोरजा, और बगदर्री में लंबे समय से रेत माफिया द्वारा एनजीटी नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से रेत का खनन और परिवहन किया जा रहा था। इस संबंध में प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं। सरगुजा कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार की सुबह रेण नदी में छापा मारा। इस कार्रवाई में लगभग एक दर्जन वाहनों को मौके पर पकड़ा गया, जिनमें से दो वाहनों को जब्त कर लखनपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया। अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि मानसून के आगमन से पहले जून माह से 15 अक्टूबर तक शासन द्वारा सभी बालू घाटों और नदियों से बालू उठाव पर पूर्णत: रोक लगा दी गई है। बावजूद इसके, रेत माफिया बिना नंबर के वाहनों से अवैध रूप से रेत खनन कर परिवहन कर रहे थे। शासन द्वारा मोहनपुर मार्ग पर स्थित मुड़ापारा घाट में बिट पास दिया गया है, लेकिन रॉयल्टी बचाने के लिए माफिया रेण नदी के अन्यत्र स्थानों से अवैध रेत खनन कर धड़ल्ले से परिवहन कर अन्य राज्यों में बेच रहे हैं। फिलहाल, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने इस अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई की है। उदयपुर नायब तहसीलदार आकाश गौतम का बयानउदयपुर के नायब तहसीलदार आकाश गौतम ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उच्च अधिकारियों के निर्देश पर छापामार कार्रवाई की गई, जिसमें दो वाहनों को जब्त कर लखनपुर थाने को सौंपा गया है। अन्य वाहनों पर भी कार्रवाई की जाएगी और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी। Post Views: 324 Please Share With Your Friends Also Post navigation मधुमक्खियों के हमले से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने लखनपुर जनपद में संपूर्णता अभियान समापन कार्यक्रम में की शिरकत