सगम बांध पर हुआ हादसा, झाड़ियों में छिपकर भी नहीं बच सकी जान KKR / मरवाही, 04 अक्टूबर 2024: मरवाही क्षेत्र के खुदुदी टोला उसाड़ गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मधुमक्खियों के हमले से 60 वर्षीय बुजुर्ग सुंदर सिंह भैना की मौत हो गई। घटना 04अक्टूबर दोपहर 3 बजे की है जब सुंदर सिंह अपने एक साथी के साथ सगम बांध पर नहाने गए थे। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। उनका साथी भागने में सफल रहा, लेकिन सुंदर सिंह मधुमक्खियों से बचने के प्रयास में झाड़ियों में घुस गए। अत्यधिक काटने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजन और गांववाले काफी देर तक सुंदर सिंह की तलाश में जुटे रहे। सूचना मिलते ही मरवाही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने गांव में शोक की लहर फैला दी है। Post Views: 618 Please Share With Your Friends Also Post navigation अस्थायी पटाका लायसेंस हेतु फुटकर व्यापारियों से 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित रेण नदी से रेत के अवैध खनन और परिवहन पर राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: एनजीटी नियमों की धज्जियां उड़ाते रेत माफिया