उदयपुर में अग्रवाल समाज ने अग्रसेन महाराज जयंती धूमधाम से मनाई, भव्य शोभायात्रा निकली और प्रतिभाओं को किया सम्मानित सरगुजा / उदयपुर 04/10/2024 अग्रवाल सभा, उदयपुर के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आनंद मेला, डांस प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और प्रश्न मंच प्रतियोगिता जैसे आयोजन हुए। 3 अक्टूबर को महाराज अग्रसेन की जयंती के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा उदयपुर द्वारा सुबह 9 बजे करीब पूजा अर्चना और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद दोपहर 3:00 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समाज के लोगों ने जगह जगह फूल मालाओं के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। ढोल नगाड़े और आतिशबाजी महाराज अग्रसेन जी की यात्रा का शोभा बढ़ा रहे थे। इस दौरान नारी शक्तियों की भी अच्छी खासी उपस्थिति रही।अग्रवाल सभा के अध्यक्ष बाबूराम अग्रवाल और सचिव सावन अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में अग्रवाल सभा द्वारा बुजुर्गों का सम्मान किया गया, साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर, जयंती के दिन समाज के सभी बंधुओं ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर एकता और सामूहिकता का परिचय दिया। Post Views: 281 Please Share With Your Friends Also Post navigation अम्बिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने किया श्री श्याम गौशाला का भूमि पूजन अस्थायी पटाका लायसेंस हेतु फुटकर व्यापारियों से 15 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित