लड़कियों के यूज किए हुए अंडर गारमेंट्स चुराने वाला चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे चोरी कर ऐसा काम करता था युवक, लग चुकी थी लत, दो साल से कर रखा था परेशान अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चुराने वाला चोर अब पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने अंडर गारमेंट्स चोर सोमार साय कोरवा को मैनपाट के सुपलगा गांव से गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी किए गए अंडर गारमेंट्स को मैनपाट के कैंप नंबर 1 से बरामद किया गया। सीतापुर SDOP राजेंद्र मंडावी ने यह जानकारी दी है। दरअसल, मैनपाट के रोपाखार में वेदांता स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के ट्रेनिंग सेंटर में करीब 40-45 लड़कियां हैं। ट्रेनिंग सेंटर में महिलाओं और युवतियों को सिलाई की ट्रेनिंग दी जाती है। प्रशिक्षाणार्थियों को रहने खाने तक व्यवस्था रहती है। लड़कियां नहाने के बाद कपड़े बाहर सुखाती थी। लगातार लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चोरी हो रही थी, जिससे वह पिछले 2 साल से परेशान थी। शिकायत के बाद ट्रेनिंग सेंटर प्रबंधन ने CCTV कैमरे लगवाए। 17 मई की शाम अंडर गारमेंट्स चोर CCTV में कैद हो गया। CCTV फुटेज के आधार पर युवक की तलाश की गई। पुलिस ने अंडर गारमेंट्स चोर सोमार साय कोरवा को मैनपाट के सुपलगा गांव से गिरफ्तार किया। साथ ही चोरी किए गए अंडर गारमेंट्स को मैनपाट के कैंप नंबर 1 से बरामद किया गया। युवक ने खुलासा किया है कि वह शौकिया तौर पर महिलाओं और लड़कियों के अंडरवियर चुराता था। चोरी के बाद उसे इकट्ठा करता था। Post Views: 367 Please Share With Your Friends Also Post navigation ग्राम जोधपुर में ट्रांसफार्मर के समीप करंट की चपेट में आने से बैल की हुई मौत किसान ने मुआवजे की मांग विधायक राजेश अग्रवाल ने 12 लाख रुपए के पंचायत भवन निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन