स्वामी आत्मानंद स्कूल में निकली शिक्षकों की बंपर भर्ती, बिना बीएड वाले भी कर सकेंगे आवेदन, जल्द करें Apply रायगढ़ : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कलेक्टर महोदय के अनुमोदन उपरांत संविदा भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है। इस विज्ञापन के माध्यम से विभिन्न पदों पर मेरिट आधार पर संविदा भर्ती किये जाने हेतु आवेदन मंगाए गए हैं। कम्प्यूटर शिक्षक पद के लिए योग्यता में बदलाव विज्ञापन में कम्प्यूटर शिक्षक पद हेतु स्नातक (बीई/बीटेक/बीएससी/बीसीए) कम्प्यूटर साईंस से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होने के साथ-साथ बीएड प्रशिक्षित होना अनिवार्य किया गया था। लेकिन अब कम्प्युटर शिक्षक पद हेतु बीएड प्रशिक्षित होने की अनिवार्यता को निरस्त कर दिया गया है। अब कम्प्यूटर शिक्षक पद हेतु स्नातक (बीई/बीटेक/बीएससी/बीसीए) कम्प्यूटर साईंस से न्यूनतम 50 अंको के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। क्र.पद का नामरिक्त पदों की संख्याआरक्षित वर्ग1व्याख्याता हिन्दी3अनारक्षित2व्याख्याता संस्कृत3अनारक्षित3व्याख्याता अंग्रेजी3अनारक्षित4व्याख्याता गणित4अनारक्षित5व्याख्याता जीवविज्ञान2अनारक्षित6व्याख्याता भौतिकी2अनारक्षित7व्याख्याता रसायन1अनारक्षित8व्याख्याता गणित2अनारक्षित9व्याख्याता वाणिज्य1अ.ज.जा.10प्रधान पाठक माध्यमिक1अनारक्षित11प्रधान पाठक प्राथमिक2अनारक्षित12शिक्षक गणित5अनारक्षित13शिक्षक अंग्रेजी1अनारक्षित14शिक्षक विज्ञान2अनारक्षित15शिक्षक कला1अनारक्षित16व्यायाम शिक्षक2अनारक्षित17कम्प्युटर शिक्षक1अनारक्षित18विशेष शिक्षक4अ.जा.जा.19सहायक शिक्षक4अ.ज.जा.20सहायक शिक्षक3अ.जा.21सहायक शिक्षक4अ.जा.22प्रयोगात्मक सहायक1अनारक्षित23प्रयोगात्मक सहायक1अ.ज.जा.24प्री-प्रायमरी टीचर6अ.ज.जा.25प्री-प्रायमरी टीचर1अनारक्षित आवेदन की प्रक्रिया अभ्यर्थियों से गूगल फार्म के माध्यम से 01 जून 2025 तक आवेदन मंगाए गए हैं। अभ्यर्थी जिले के वेब साईट का निरंतर अवलोकन करते रहेंगे ताकि विज्ञापन से संबंधित अन्य सूचनाओं से अवगत हो सकें। नियुक्ति प्रक्रिया मेरिट आधार पर की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे विज्ञापन की सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ें और आवश्यक योग्यता और दस्तावेजों के साथ आवेदन करें। इस संबंध में अन्य विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत कार्यालय के पीछे छोटे अतरमुड़ा रायगढ़ में कार्यालयीन दिवस एवं समय पर संपर्क कर सकते है। Post Views: 286 Please Share With Your Friends Also Post navigation CG News : किराए के मकान में लटकी मिली युवती की लाश, पुलिस जांच में जुटी CG : ग्रामीण से बोला टीआई …. पैसे दो नहीं तो अवैध शराब बनाने के आरोप भेज दूंगा जेल, एसपी ने कर दिया लाइन अटैच, जानें कहां का है मामला