लखनपुर/दिनेश बारी, 04/10/2024

लखनपुर थाना के सामने स्थित लक्ष्य ट्रेडर्स में बीती रात अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर नगद राशि और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की चोरी कर ली। दुकान संचालक सुधीर अग्रवाल उर्फ बिट्टू ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे जब दुकान संचालक पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोर गल्ले में रखे 1,000 रुपये नकद, जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, खाद-बीज लाइसेंस, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, कार की चाबी, डायवर्सन कागजात सहित अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर फरार हो गए।

चोरों ने कार चोरी करने का भी प्रयास किया, लेकिन पीछे और बगल में वाहन खड़े होने के कारण वे असफल रहे और कार को धक्का मारकर रैंप से सटा दिया। इससे पहले भी लखनपुर तहसील कार्यालय के सामने से अधिवक्ता की स्कूटी और श्रीमद् भागवत कथा में महिलाओं के गले से मंगलसूत्र और सोने की चेन चोरी होने की घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

लखनपुर थाना के सामने हुई इस चोरी की घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और जन चर्चा का विषय बन गया है। अब यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि पुलिस इस घटना पर कब तक अंकुश लगा पाती है, या फिर क्षेत्र में चोरी की घटनाएं यूं ही जारी रहेंगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Please Share With Your Friends Also

By Chhattisgarh Kranti

हमारी कोशिश इस वेबसाइट के माध्यम से आप तक राजनीति, खेल, मनोरंजन, जॉब, व्यापार देश विदेश इत्यादि की ताजा और नियमित खबरें आप तक पहुंच सकें। नियमित खबरों के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ। जय जोहार ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!